- Hindi News
- National
- Bawal News Haryana News Administration Worsened After Worsening Road Condition Authority Assured Repair In 2 Days
सड़क की बदतर हालत के बाद गंभीर हुआ प्रशासन तो प्राधिकरण ने 2 दिन में मरम्मत का दिया आश्वासन
शहर के बावल रोड की खस्ता हाल को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से बरती जा रही लापरवाही को लेकर प्रशासन के सख्त रवैये का असर हुआ है। शुक्रवार को एसडीएम रविंद्र यादव ने बावल रोड सहित शहर की अन्य सड़कों की स्थिति को लेकर प्राधिकरण के साथ पीडब्ल्यूडी व नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त मीटिंग ली। मीटिंग में बावल रोड को लेकर प्राधिकरण की तरफ से मरम्मत को लेकर गंभीरता नहीं दिखाए जाने पर नाराजगी जताई जिसके बाद मीटिंग में पहुंचे प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने 2 दिनों में मरम्मत का कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।
दैनिक भास्कर ने लगातार उठाया सड़क का मुद्दा
दैनिक भास्कर ने 9 मार्च के अंक शहर के बावल रोड को लेकर प्राधिकरण की तरफ से गंभीरता नहीं दिखाए जाने पर तीन किमी सड़क के लिए पहाड़ सी बाधाएं शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें प्राधिकरण द्वारा मरम्मत को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने और पीडब्ल्यूडी की तरफ से सड़क को हस्तांतरित करने के बाद मांगे साढ़े 6 करोड़ रुपए की राशि को लेकर सवाल उठाए गए थे। चूंकि यह सड़क 3 माह पहले ही राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 का हिस्सा मानकर इसे प्राधिकरण को स्थानांतरित किया गया है। जबकि इस सड़क की हालत पिछले कई सालों से ऐसी बनी हुई है। जबकि इससे पहले सड़क का यह हिस्सा एनएच-71 का था तब भी उस समय मरम्मत को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया। पीडब्ल्यूडी की तरफ से सड़क का नए सिरे से निर्माण करने के लिए हस्तांतरित होने के बाद एस्टीमेट दिया गया जबकि इससे पहले भी इसका निर्माण कराया जा सकता था। चूंकि अब बारिश के बाद सड़क की हालत बेहद खराब हो गई जिससे इस पर चलना भी मुश्किल हो गया था। समाचार के बाद हरकत में प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया और शुक्रवार को प्राधिकरण अधिकारियों के साथ इसका जायजा लेने के साथ मीटिंग की।