- Hindi News
- National
- Fatehabad News Haryana News Admit Card Issued For All India Apprenticeship Examination Examination To Be Held From 20
अखिल भारतीय शिक्षुता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 20 से होगी परीक्षा
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भोडिय़ा खेड़ा के प्लेसमेंट ऑफिसर शेर सिंह ने बताया कि 110वीं अखिल भारतीय शिक्षुता परीक्षा 20 मार्च से 22 मार्च तक होनी है। जिसके एडमिट कार्ड ऑनलाइन पोर्टल से डाउनलोड होना शुरू हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा का हॉल टिकट केवल उसी प्रशिक्षु को जारी होगा, जिसकी हाजिरी 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है। ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरा जा चुका है व परीक्षा फीस की अदायगी शिक्षु द्वारा की जा चुकी है।
शिक्षु ऑऩलाइन हॉल टिकट 19 मार्च 2020 तक परीक्षा फीस की अदायगी करके संबंधित संस्थान से प्राप्त कर सकता है। परीक्षा हॉल टिकट से संबंधित किसी भी समस्या के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोडिय़ा खेड़ा के प्लेसमेंट सैल से संपर्क कर सकते हैं।