पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahbad News Haryana News After 32 Days Of Protests Daughter Got Job In Lab In Bellar After Getting Noc From Sugar Fed

आखिर 32 दिन के धरने के बाद शुगर फेड से एनओसी मिलने पर बेटी को मिली लैब में बेलदार की नौकरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुगर मिल के बाहर पिछले 32 दिन से धरने पर बैठी सुनीता की मांग के आगे आखिरकार मिल प्रबंधन को झुकना पड़ा। मिल के कर्मचारी रहे पति की मौत के बाद से सुनीता अपनी बेटी को नौकरी दिलाने की मांग को संघर्ष कर रही थी। पिछले एक माह से वह बेटे के साथ मिल के बाहर धरना दे रही थी। इधर मिल प्रबंधन शुगर फेडरेशन से एनओसी न होने के चलते बेबस था। अब फेडरेशन ने भी एनओसी जारी कर दी। इसके बाद बेटी को अनुकंपा आधार पर मिल में नौकरी मिल गई। उसे मिल की बायो लैब में बेलदार की पोस्ट दी है। सुनीता रानी की बेटी किम्मी रानी को शाहाबाद शुगर मिल की बायो लैब में बेलदार की पोस्ट पर जॉब का नियुक्ति पत्र शनिवार को एमडी सुशील कुमार ने सुनीता रानी और उसके बेटे को अपने कार्यालय में बुलाकर दिया। बता दें कि कुछ साल पहले मिल कर्मी जय किशन की शुगर मिल में काम करते हुए मौत हो गई थी। तब एक्सग्रेशिया पॉलिसी लागू थी। एक्स ग्रेशिया पॉलिसी 2005 के तहत उसके परिवार में आश्रित को नौकरी मिलनी थी, लेकिन तकनीकी एवं अन्य कारणों के चलते नौकरी नहीं मिल पाई थी। जिस पर परिवार कोर्ट में भी गया, लेकिन कोर्ट से भी इस मामले में सुनीता को कुछ हासिल नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं...