- Hindi News
- National
- Gharaunda News Haryana News After 4 Months The Police Registered A Case Of Cheating Of 10 Lakhs
4 माह बाद पुलिस ने 10 लाख की ठगी का केस दर्ज किया
करीब 10 लाख रुपए की ठगी के मामले में आखिरकार पुलिस ने चार माह बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कैथल के गांव कौकोत के रहने वाले मनोहर लाल पुत्र रामधारी ने उसके साथ हुई 10 लाख रुपए की ठगी के मामले में 15 अक्तूबर 2019 को सीएम विंडो लगाई थी। शिकायतकर्ता के पास चंडीगढ़ से फोन आया। जिसमें उससे सीएम विंडो की कार्रवाई पर फीडबैक लिया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घरौंडा में उसकी दरखास्त को उससे बिना पूछे बंद कर दिया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपित को उसके द्वारा ऑनलाइन 10 लाख रुपए की पैमेंद कर रखी है और उसके द्वारा दिए गए पैसे की रिकार्डिग भी उसके पास है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह घरौंडा पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। अब वह मामले की कार्रवाई सीआईए-1 कैथल से करवाना चाहता है।