- Hindi News
- National
- Jhajjar News Haryana News After Drinking Alcohol Due To Envy Bottle Was Inserted In The Stomach Of The Young Man
शराब पीने के बाद रंजिश के चलते युवक के पेट में बोतल घुसाई
झज्जर| होली के हुड़दंग के बीच निलाहेड़ी गांव में एक युवक के पेट में शराब की बोतल तोड़ कर घुसा दी गई। अब गंभीर रूप से घायल युवक को झज्जर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि फाग वाले दिन नीलाहेड़ी गांव में एक युवक ने पहले ठेके से शराब की बोतल खरीदी और अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर जब वो नशे में आ गया तब उसने गांव के ही एक युवक दीपक से झगड़ा किया इसी बीच उसने नशे में आकर शराब की खाली बोतल को पहले तोड़ा फिर उसे दिनेश के पेट में घुसा दिया इससे दिनेश के पेट से खून निकला इसके बाद आरोपी युवक भाग गया। गांव के लोगों ने दिनेश को जमालपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे नागरिक अस्पताल झज्जर में रेफर कर दिया।