पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonipat News Haryana News After Robbing A Car Near Barota The Rogue Ran Into The Car Near Rohat Two Arrested

बारोटा के पास कार लूटने के बाद रोहट के पास कार में अाग लगा भागे थे बदमाश, दो िगरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राई | बारोटा गांव के पास 9 मार्च को कार लूटने के दो आरोपियों को बारोटा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने कार को लूटने के बाद रोहतक एक लूट की और वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद जब वापस रोहट के पास पहुंचे तो कार में पेट्रोल व सीएनजी समाप्त हो गई। जिस कारण आरोपियों ने रोहट नहर के पास कार में आग लगा दी थी। पुलिस ने जली हुई कार व आरोपियों द्वारा प्रयोग की गई बाइक को भी बरामद कर लिया है। अकबरपुर बारोटा पुलिस चौकी इंचार्ज युद्धवीर सिंह ने बताया कि 9 मार्च को सबोली गांव निवासी वीरेंद्र ने शिकायत दी थी कि वह अपनी नई कार से गांव की तरफ आ रहा था। बारोटा गांव के नजदीक पिस्तौल के बल पर तीन युवकों ने उसकी कार को लूट लिया था। इस वारदात को अंजाम देने के आरोपी हिमांशु उर्फ राहुल निवासी किराड़ी दिल्ली व अक्षय पुत्र विजय निवासी मंडोरा को गिरफ्तार किया है।
खबरें और भी हैं...