- Hindi News
- National
- Ganaur News Haryana News After The Mother And Son The Daughter Who Was Injured In The Accident Also Died
मां-बेटे के बाद हादसे में घायल बेटी की भी मौत
नेशनल हाईवे पर लड़सौली गांव के समीप सड़क हादसे में मां-बेटे के बाद गंभीर रूप से घायल 8 वर्षीय वंशिका ने सोमवार को दम तोड़ दिया है। जबकि घायल मोहन का उपचार चल रहा है। रविवार को मोहन कश्यप राई के बड़ौली गांव में अपनी ससुराल में साले की सगाई होने के बाद खेड़ी गुर्जर गांव में अपने घर लौट रहे थे। मां के साथ दो मासूम बच्चों की मौत होने से गांव में गमगीन माहौल बना है।
पुलिस के मुताबिक खेड़ी गुर्जर गांव निवासी मोहन कश्यप (40) अपनी प|ी ममतेश (35), बेटे सावन (10) और बेटी वंशिका (8) को लेकर बाइक पर सवार होकर बड़ौली गांव से घर लौट रहा था। रविवार रात करीब पौने आठ बजे लड़सौली गांव के पास पहुंचने पर पानीपत से दिल्ली रोड पर वैगनार कार चालक स्पीड से आया और आगे चल रही एक अन्य एसेंट कार में टक्कर मारने के बाद दिल्ली से पानीपत लेन पर आकर सीधा बाइक में टक्कर मारी। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गए थे। हादसे में रात को ममतेश व सावन ने दम तोड़ दिया था जबकि घायल वंशिका व मोहन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को उपचार के दौरान वंशिका ने भी दम तोड़ दिया हैं।
नेशनल हाईवे पर लड़सौली के समीप सड़क हादसे का मामला
गन्नौर. वैष्णो देवी जाकर बच्चों समेत मांगी थी खुशियां, प|ी व दोनों बच्चों की सड़क हादसे में मौत। (फाइल फोटो)