- Hindi News
- National
- Rai News Haryana News After The Mother Son In The Accident Now The Daughter Also Dies
हादसे में मां-बेटे के बाद अब बेटी की भी मौत
रविवार रात करीब पौने आठ बजे लड़सौली गांव के पास हुआ था हादसा
नेशनल हाईवे पर लड़सौली गांव के समीप सड़क हादसे में मां-बेटे के बाद गंभीर रूप से घायल 8 वर्षीय वंशिका ने सोमवार को दम तोड़ दिया है। जबकि घायल मोहन का उपचार चल रहा है। रविवार को मोहन कश्यप राई के बड़ौली गांव में अपनी ससुराल में साले की सगाई होने के बाद खेड़ी गुर्जर गांव में अपने घर लौट रहे थे। मां के साथ दो मासूम बच्चों की मौत होने से गांव में गमगीन माहौल बना है।
पुलिस के मुताबिक खेड़ी गुर्जर गांव निवासी मोहन कश्यप (40) अपनी प|ी ममतेश (35), बेटे सावन (10) और बेटी वंशिका (8) को लेकर बाइक पर सवार होकर बड़ौली गांव से घर लौट रहा था। रविवार रात करीब पौने आठ बजे लड़सौली गांव के पास पहुंचने पर पानीपत से दिल्ली रोड पर वैगनार कार चालक स्पीड से आया और आगे चल रही एक अन्य एसेंट कार में टक्कर मारने के बाद दिल्ली से पानीपत लेन पर आकर सीधा बाइक में टक्कर मारी। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गए थे। हादसे में रात को ममतेश व सावन ने दम तोड़ दिया था जबकि घायल वंशिका व मोहन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को उपचार के दौरान वंशिका ने भी दम तोड़ दिया हैं।
बड़ी थाना पुलिस से जांच कर्मी हेडकांस्टेबल सुरेंद्र ने बताया कि लड़सौली के पास हादसे में ममतेश, सावन की मौत होने के बाद सोमवार को वंशिका ने भी दम तोड़ दिया है। मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि तीनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक के भाई सोहन की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।