पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratiya News Haryana News After The Rain The Pond Overflowed Waterfall Up To Two Feet

बरसात के बाद तालाब हुअा ओवरफ्लो, दो फुट तक हो गया जलभराव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भूना| शहर की रिहायशी आबादी के बीच गंदे पानी की निकासी का तालाब बरसात के कारण ओवरफ्लो हो गया है। जिससे हिसार रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के पास दो से तीन फुट तक जलभराव हाे गया है। शहर के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के अंदर रिहायशी एरिया व हिसार रोड की सड़क से पानी नहीं निकाला गया तो नगरपालिका कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

शहरवासी संजय कुमार, राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, बलवीर सिंह, देवीलाल, राजेश कुमार, गुलाब सिंह आदि ने बताया कि हिसार रोड व पुराना बाजार सड़क के बीच में 40 एकड़ से भी अधिक जगह में गंदे पानी की निकासी का तालाब है। गंदे पानी की खेतों में सप्लाई करने के लिए तीन सबमर्सिबल ट्यूबवेल लगा रखे हैं। यह ट्यूबवेल शहर के तलाब का गंदा पानी उठाने की बजाय भूमिगत जल का उपयोग कर रहे है। जिससे शहर में गंदे पानी की निकासी व्यवस्था बिगड़ चुकी है। उन्होंने बताया कि हिसार रोड पर पिछले दिनों हुई बारिश से तलाब का ओवरफ्लो पानी सड़कों पर आया हुआ है।

पाइप लाइन के लिए की खुदाई से व्यवस्था बिगड़ी : एडवोकेट गोपाल सरदाना, बलजीत सोनी, सरदार जसवीर सिंह तूर, वीरेंद्र शर्मा, देवीलाल शर्मा , मास्टर गुलाब सिंह आदि ने बताया कि सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद ठेकेदार की लचर कार्यप्रणाली से शहर की व्यवस्था बिगड़ गई है। लेकिन बेमौसमी बरसात से शहर वासियों पर दोहरी मार पड़ गई है। क्योंकि शहर की प्रत्येक गली व सड़क उखाड़े जाने के बाद कीचड़ व दलदल जैसी स्थिति में हो गई है।

इस बारे में नगर पालिका के सचिव संदीप सोलंकी ने बताया कि शहर में सीवरेज पाइप लाइन दबाने का कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क को सुधारा जाएगा। गंदे पानी की निकासी को लेकर प्रबंध किए जा रहे हैं।
खबरें और भी हैं...