- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Agarwal Introduction Conference To Be Held In Karnal On 22nd
22 को करनाल में होगा अग्रवाल परिचय सम्मेलन
लाडवा | लाडवा अनाज मंडी में अग्रवाल युवा संगठन करनाल के पदाधिकारी करनाल की अग्रवाल धर्मशाला में 22 मार्च को सुबह 9 बजे होने वाले 20वें अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए न्याेता देने पहुंचे। सम्मेलन के प्रधान रमेश जिंदल ने अग्रवाल सभा के पूर्व सचिव अरविंद सिंघल के कार्यालय पर कहा कि अग्रवाल समाज के लोग सम्मेलन के लिए 15 मार्च तक आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राजनीति के अंदर अग्रवाल समाज के लोग कम रुचि दिखा रहे हैं जिसके कारण अग्रवाल समाज की राजनीति के अंदर अहमियत कम होती जा रही है जो गलत है। उन्होंने कहा कि समाज की भलाई के काम के साथ-साथ समाज के लोगों को राजनीति में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर अग्रवाल सभा प्रधान सुमित बंसल, अरुण अग्रवाल, प्रवीण गर्ग, प्रवीण कंसल, अश्वनी गुप्ता, विकास बंसल, शुभम गुप्ता, राजीव आर्य, रमेश बंसल, सुमित गर्ग, अरविंद जिंदल, संदीप गर्ग, राहुल, संजय कंसल, नवीन गर्ग और सचिन महेश्वरी मौजूद रहे।