- Hindi News
- National
- Nangal Mundi News Haryana News Ahari39s Team In Kabaddi Competition And Baljeet Khundan And Kalu Became Victorious In Wrestling
कबड्डी प्रतियोगिता में अहरी की टीम और कुश्ती में बलजीत खुंडन व कालू विजयी बने
गांव कंवाली में धुलेंडी पर्व पर महाराज सूरदास मंदिर में मेला व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं मेले में श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़े की थाप पर भजन गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया।
कबड्डी का फाइनल मैच अहरी व खालड़ा की टीम के बीच खेला गया, जिसमें अहरी की टीम ने खालड़ा की टीम को 44-16 अंतर से हराकर जीत हासिल की। कुश्ती में बलजीत खुंडन को 5100 व कालू खुंडन को 3100 रुपए देकर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्यातिथि अनिता यादव पूर्व मुख्य संसदीय सचिव ने विजेता अहरी की टीम को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, ये खिलाड़ी अपने क्षेत्र के साथ नेशनल स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर सरपंच अमित कुमार, पूर्व सरपंच महेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच अजय कुमार, देशराज, प्राचार्य जयसिंह, प्रधान नरेश कुमार व उपप्रधान राकेश आदि सहित अन्य मौजूद रहे।
51 हजार रुपए की कुश्ती हनुमान अखाड़ा दिल्ली के संजय पहलवान ने जीती
रेवाड़ी | गांव भाड़ावास में बाबा मोहनदास की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मंदिर प्रागंण में कुश्ती दंगल व मेले का आयोजन किया गया। मेले में अध्यक्षता महंत महाबीर दास ने करते हुए बताया कि बाबा मोहनदास की पुण्यतिथि पर 432 वां कुश्ती दंगल करवाया गया, जिसमें विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों ने भाग लेकर अपना दम दिखाया। महंत ने बताया कि कुश्ती का अंतिम कामड़ा 51 हजार रुपए का संजय पहलवान हनुमान अखाड़ा दिल्ली व धर्मबीर सिंह मातूराम अखाड़ा रेवाड़ी के बीच खेला गया, जिसमें हनुमान अखाड़ा दिल्ली का संजय पहलवान विजेता रहा। विजेता पहलवान को मुख्यातिथि व कमेटी सदस्यों ने नकद 51 हजार रुपए देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नेकीराम सरपंच, सुनील कुमार सरपंच, कालूराम सरपंच, रोशनलाल, राजबीर यादव, गोबिंद राम, हरफूल सिंह, राजेन्द्र सिंह, रामनिवास, मामचंद पंच, रामकुंवार पंच व सुनील पंच आदि सहित अन्य मौजूद रहे।
नांगल मूंदी के गांव कंवाली में दुल्हेंडी पर आयोजित खेल प्रतियोगिता मेें कबड्डी की विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए मुख्यातिथि अनिता यादव व ग्रामीण।