- Hindi News
- National
- Fatehabad News Haryana News Aia Youth From Malaysia Received Samples From Cough And Cold
मलेशिया से अाया युवक खांसी-जुकाम से मिला पीड़ित जांच को सैंपल भेजे राेहतक, अस्पताल में बनाया फ्लू वार्ड
कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से बचाव व उपचार को लेकर तैयारियां की गई हैं। इटली से आए डेढ़ साल के बच्चे में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद अब एक अन्य आशंकित मरीज सामने आया है। आशंकित युवक को नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर रिपोर्ट जांच के लिए पीजीआई भेजी गई है।
प्रशासन भी इस महामारी को लेकर सतर्क नजर आ रहा है। नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों से हर रोज मीटिंग कर रिपोर्ट ली जा रही है। वहीं कोरोना वायरस के लक्षण से संबंधित जांच के लिए विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल के बाहरी प्रांगण में शेड के नीचे अलग से वार्ड स्थापित कर दिया गया है। जिसमें खांसी-जुकाम व सिर दर्द की शिकायत वाले लोग अपना चेकअप करा सकेंगे।
वहीं विदेश से आने वाले लोगों पर नागरिक अस्पताल के डॉक्टर नजर रखें हुए है। जो भी इस बीमारी से आशंकित मिल रहा है उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।