इसराना में 13 को मनेगा अजय चौटाला का जन्मदिन
पार्टी संगठन अाैर कार्यकर्ता सर्वोपरि, नहीं होने दी जाएगी कार्यकर्ताओं की अनदेखी
ओलावृष्टि से खराब हुई गेहूं की फसल और जलभराव से परेशान गढ़वाली के किसान डिप्टी सीएम से मिले
जींद | बारिश अाैर ओलावृष्टि से खराब हुई गेहूं की फसल व कई सालों से खेतों में हो रहे जलभराव की समस्या से परेशान गढ़वाली गांव के अनेक किसान रविवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिले। किसानों ने डिप्टी सीएम से खेतों से पानी निकासी की पुख्ता व्यवस्था व खराब हुए फसल के मुआवजे की मांग की। गांव के किसान रूपेश, बलवान, रामनिवास, बलबीर, बनीसिंह आदि ने बताया कि पिछले 25 सालों से गांव के सैकड़ों एकड़ भूमि में जलभराव हो रहा है। इसके कारण किसान खेतों में फसल की बिजाई तक नहीं कर पाते। इस बार किसानों ने गेहूं की बिजाई की थी लेकिन हुई बारिश व ओलावृष्टि से फसल खराब हो गई। ड्रेन ओवरफ्लो होकर सारा पानी खेतों में भर गया। इससे अनेक किसानों को नुकसान हुआ है।
जींद. उपमुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे गढ़वाली के ग्रामीण।
जींद | जाट धर्मशाला में रविवार को जजपा की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक जिला प्रधान कृष्ण राठी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शिरकत की। बैठक में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 13 मार्च काे इसराना में मनाए जाने वाले युवा प्रेरणा दिवस पर जिलावासियों को न्याेता दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इसराना में 13 मार्च को डॉ. अजय सिंह चौटाला का 59वां जन्मदिन युवा प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस रैली में जहां प्रदेश भर से लाखों लोग शामिल होंगे। अकेले जींद जिले से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता इस रैली में पहुंचेंगे। इस अवसर पर विधायक अमरजीत ढांडा, रामनिवास सुरजा खेड़ा, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, सूरजभान काजल, हरीश अरोड़ा, गुरदीप सांगवान मौजूद रहे।