पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ladwa News Haryana News Ajay Chautala39s Birthday Will Be Celebrated In Israna Today Dr Dahiya

आज इसराना में मनाया जाएगा अजय चौटाला का जन्मदिन: डॉ. दहिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. संतोष दहिया ने कहा कि 13 मार्च को इसराना की नई अनाजमंडी में लाखों की संख्या में लोग पहुंचकर जननायक जनता पार्टी के संरक्षक अजय चौटाला का जन्मदिन मनाएंगे। डॉ. संतोष दहिया ने गांव बकाली में कहा कि अजय चौटाला के जन्मदिन को युवा प्रेरणा दिवस के रूप में मनाएंगे। उन्होंने कहा कि अजय चौटाला युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने छात्र हितों के मुद्दे को उठाने के लिए छात्र संगठन इनसो की स्थापना की। डॉ. संतोष दहिया ने लाडवा, खैरा, खैरी, मथाना, उमरी, मेहरा और बकाली का दौरा कर लोगों से प्रेरणा दिवस में इसराना पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर आशु रानी, कमलेश रानी, बबीता रानी, सुनीता रानी, कमला सैनी, आशा शर्मा, पिंकी रानी, रमेश, राजेश, मंजेश, देवेंद्र और सीता देवी मौजूद रहीं।

लाडवा | गांव बकाली में महिलाओं को संबोधित करतीं जजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डाॅ. संतोष दहिया।
खबरें और भी हैं...