- Hindi News
- National
- Gohana News Haryana News Akshay Wins Gold In Police Games After Defeating Bsf Boxer
बीएसएफ के मुक्केबाज को हराकर अक्षय ने पुलिस गेम्स में जीता गोल्ड
सोनीपत | 68वें आल इंडिया पुलिस गेम्स की मुक्केबाजी स्पर्धा में सोनीपत के गुहणा के अक्षय गहलावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। उसकी जीत पर गांव एवं मौजूदा समय में सेक्टर 23 में रह रहे परिजनों व कोच भी काफी उत्साह है। उनके दादा हीरा सिंह एवं पिता सुरेन्द्र सिंह ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। स्कूली स्तर से लगातार मुक्केबाजी में अपना हुनर दिखा रहे अक्षय का भी इस जीत से उत्साह बढ़ा है।
इस प्रदर्शन की बदौलत अक्षय का भारतीय पुलिस दल में चयन हो गया है, यह दल विश्व पुलिस खेलों में हिस्सा लेगा। अक्षय का कहना है उनका लक्ष्य अवसर मिलने पर ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतने का है। कोच सुरेन्द्र गुलिया ने कहा कि अक्षय काफी प्रतिभासंपन्न खिलाड़ी है, जिसमें आगे बढ़ने की काफी संभावना है।
मधुबन में हुई प्रतियोगिता
राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन मधुबन में किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही सेना में शामिल खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। अक्षय ने हरियाणा पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए पहले दौर में एसएसडी के मुक्केबाज को, फिर आईटीबीपी के खिलाड़ी, तीसरे दौर में महाराष्ट्र के खिलाड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई तथा फाइनल में बीएसएफ के मुक्केबाज को हराकर गोल्ड मेडल जीता।
अक्षय गहलावत