पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीतवानबास में शराबियों ने किया तलवार से हमला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैरू | गांव जीतवानबास में धुलंडी के दिन शराब के नशे में आसपास गांवों के युवकों ने हुड़दंग मचाया और ग्रामीणों के साथ मारपीट की। गांव के सरपंच ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में गांव के सरपंच जितेंद्र ने बताया कि होली पर आसपास गांव के कुछ युवक शराब के नशे में आए और गांव में हुड़दंग मचाया। युवकों ने गांव में रामदर्शन नामक व्यक्ति के साथ झगड़ा किया लेकिन ग्रामीणों ने मामले को शांत करवा दिया। कुछ समय लगभग 10-15 युवक शराब के नशे में दोबारा से गांव में ट्रैक्टर में सवार होकर आए और रामदर्शन पर तलवार से हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सरपंच ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खबरें और भी हैं...