पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Alka Garg Received Indira Gandhi Mahila Shakti Award

अलका गर्ग काे मिला इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवाॅर्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यमुनानगर |गुरुग्राम में हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में महिला व बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने छछरौली निवासी अलका गर्ग को महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवाॅर्ड से सम्मानित किया। अलका गर्ग ने बताया कि यह पुरस्कार संपूर्ण नारी जाति को समर्पित है। बड़े गर्व की बात है कि एक गांव में रहने वाली महिला को यह पुरस्कार हरियाणा सरकार ने दिया है। हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा, डीजीपी मनोज यादव, अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा, महिला बाल विकास विभाग की डायरेक्टर आमना तस्मीन, गुरुग्राम से विधायक सुधीर सिंगला की उपस्थिति में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया।
खबरें और भी हैं...