पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alewa News Haryana News All Accused Involved In Scam With Farmers Will Be Arrested Dsp

किसानों के साथ घोटाले में संलिप्त सभी आरोपी होंगे गिरफ्तार : डीएसपी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संडील के किसानों द्वारा पेगां पैक्स कर्मियों द्वारा किए घोटाले की जांच में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट किसानों द्वारा दिया जा रहा धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। धरने पर उचाना के डीएसपी दलीप सिंह पहुंचे। मौके पर पहुंचे डीएसपी के समक्ष किसानों ने मांग पत्र रखा कि इसमें सभी बिंदुओं पर अगर कार्रवाई की जाए तो किसान धरना स्थगित कर सकते हैं।

डीएसपी ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसानों की सभी अनुचित मांगों को पूरा करने के साथ ही एसआईटी की जांच के दौरान किसानों के साथ खाद व नकदी के घोटाले में संलिप्त सभी आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाएगा। डीएसपी के आश्वासन के बाद धरने पर किसानों ने धरना स्थगित कर दिया। डीएसपी ने कहा कि घोटाले के मामले के तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले के आरोपी पैक्स प्रबंधक को भी पुलिस द्वारा जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। इसके अलावा इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को एसआईटी की जांच के दौरान केस में शामिल किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...