पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News All Haryana Roadways Workers Union Will Lay Siege To Cm Housing On 15th

15 को सीएम आवास का घेराव करेगी ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन की बैठक डिपो प्रधान सुशील कुमार की अध्यक्षता में हुई। संचालन विमल कुमार ने किया। यूनियन के राज्य महासचिव बलवान सिंह व राज्य कैशियर विनोद शर्मा ने कहा कि 15 मार्च को सीएम आवास करनाल में घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार व परिवहन विभाग के उच्च अधिकारी निजी संचालकों से सांठगांठ करके ब्लैक लिस्ट हो चुकी 510 बसों को बेचने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं निजी संचालकों को टैक्स मे छूट, रंग रोडवेज बसों की तरह करने, 300 किलोमीटर की बजाए 600 किलोमीटर तक बस चलाने की छूट दी जा रही हैं। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में करनाल पहुंचने का आह्वान किया। माैके पर सुरेंद्र कुंडू, रविंद्र कुमार, ऋषिपाल, सूबे सिंह, तरसेम करोड़ा, मदन काकौत, रामचरण शर्मा समेत अन्य यूनियन सदस्य उपस्थित रहे।

कैथल | मांगों को लेकर मीटिंग करते रोडवेज यूनियन सदस्य।
खबरें और भी हैं...