पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tosham News Haryana News All India Kisan Sabha Picket At Loharu Sdm Office Tomorrow

लोहारू एसडीएम कार्यालय पर अखिल भारतीय किसान सभा का धरना कल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बहल| बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा 13 मार्च को लोहारू एसडीएम कार्यालय पर धरना व प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री के नाम किसानों की मांगों का ज्ञापन देगी। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश सचिव बलबीर सिंह ठाकन ने बताया कि इस प्रदर्शन में बहल व लोहारू की कमेटियां हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि किसानों की मुख्य मांगों में बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि व आंधी- तूफान से बर्बाद फसलों के लिए न्यूनतम 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा व फसल बीमा क्लेम तुरंत देने, ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत से भी कम तय करने तथा तय कीमत पर भी अनावश्यक शर्तें थोंपकर, प्राइवेट मंडियों की स्थापना के नाम पर सरकारी फसल खरीद से पल्ला झाड़ने, किसानों की कर्जामुक्ति, बेसहारा पशुओं से छुटकारा आदि शामिल हैं। चार मार्च को हुई ओलावृष्टि व बेमौसमी बारिश से हुए फसल खराबा आंकलन के लिए बीमा क्लेम के तीन दिन में आवेदन व सात दिन में सर्वे पूरा होने की बाध्यता है परंतु प्रशासन अभी तक आवेदन पत्रों को पीएम किसान पोर्टल पर ऑनलाइन भी नहीं कर पाया है। धरने की मार्फत किसान सभा प्रशासन से तुरंत सर्वे पूरा कर बीमित किसानों को बीमा क्लेम व गैर बीमित को मुआवजा देने की मांग करेगा।
खबरें और भी हैं...