पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सभी तीर्थों को करवाया जाएगा विकास: गोलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूंडरी| हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन एवं विधायक रणधीर गोलन ने कहा कि पूरे हलके के साथ-साथ जितने भी तीर्थ इस क्षेत्र में पड़ते हैं, उन सभी का समूचित विकास करवाया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर हलके के विकास का खाका बनाकर सामूहिक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। चेयरमैन रणधीर गोलन ने गांव संगरौली में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए ग्रामीणों को संबोधित किया और संगरौली से दुसैण के रास्ते को दुरूस्त करने सहित अन्य मांगों को भी पूरा क रने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अमित गोलन, अनिल आर्य, कुलविंद्र सिंह, गुलजार सिंह, कुलदीप सिंह, रोशन लाल, हरेंद्र सिंह, कुलदीप जांगड़ा, महेंद्र पाल, भूपेंद्र सिंह, सुभाष, बलबीर सिंह, साहब सिंह, मेहर सिंह, छोटा राम, खजान सिंह, जसबीर साकरा, नरेश मनचंदा, पाला राम, रणधीर फौजी, जसबीर सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...