पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News All Police Stations Outpost Teams Will Keep An Eye On Those Who Are Involved In Fights

फाग पर हुड़दंग मचाने वालों पर सभी थाना, चौकी टीमें रखेंगी नजर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फाग पर हुड़दंग मचाने वालाें पर पुलिस की नजर रहेगी। एसपी सुरेंद्र सिंह भाैरिया ने स्पेशल नाके लगाने के िनर्देश दिए हैं। इसके तहत उन बाइक चालकाें पर सख्ती की जाएगी, जाे साइलेंसर निकलवाकर पटाखे बजाएंगे अाैर यातायात िनयमाें का उल्लंघन करेंगे। पुलिस की तरफ से सभी थाना, चाैकी इंचार्ज अपने-अपने एरिया में नाके लगाएंगे। सभी जवानाें काे ड्यूटी पर रहने के निर्देश िदए गए हैं। पुलिस की तरफ से शहर के अंबेडकर चाैक, अस्पताल चाैक, सेक्टर-14, काछवा नहर पुल, हांसी चाैक, कुंजपुरा राेड, मेरठ राेड, ग्रीन बेल्ट सहित अन्य जगहाें पर नाके रहेंगे। इसी तरह असंध, निसिंग, नीलाेखेड़ी, तरावड़ी, निगदू, इंद्री, मधुबन, घराैंडा, मूनक, बल्ला, सालवन, जलमाना, जुंडला, सीतामाई राेड पर नाके लगाए जाएंगे। एसपी सुरेंद्र िसंह भाैरिया ने कहा िक पुलिस ड्यूटी में लापरवाही न बरतें। लाेगाें से अपील है कि वह भाईचारे के साथ इस पर्व काे मनाएं। बच्चाें पर ध्यान रखें अाैर उनकाे वाहन न दें। हाेली पर ितलक लगाकर मनाएं।

दाेपहर बाद बस सर्विस भी हाे जाएगी कम : सवारियाें काे ध्यान रखने की जरूरत है। दाेपहर बाद बस सर्विस भी कम हाे जाएगी। सुबह के समय बसें टाइम के मुताबिक चलती रहेंगी। लंबे मार्ग पर जा रही बसें भी सड़क पर कम नजर अाएंगी। चालक अपने किलाेमीटर पूरे करके जल्दी घर की तरफ निकल जाएंगे। अंतिम टाइम पर बसें चलेंगी। इससे पहले दिन में बस सर्विस प्रभावित हाेगी। दिन में ग्रामीण एरिया में हुड़दंगबाजी बसाें काे नुकसान पहुंचा देते हैं।

पुलिस को पूरी तरह से सतर्क रहने के दिए िनर्देश

गढ़ीबीरबल | इंद्री थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली। इसमें इंद्री पुलिस थाना एवं ब्याना चौकी पुलिस टीम के साथ विचार विमर्श करते हुए दिशानिर्देश दिए। होली वाले दिन पुलिस को पूरी तरह से सतर्क रहना है। इसके लिए पूरी पुख्ता व्यवस्था कर दी गई है। यदि कोई भी ऐसे संदिग्ध व्यक्ति जो त्यौहार की आड़ में शांति भंग करता हुआ पाया गया, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर एसआई अभय राम, एसआई शेरसिंह, एसआई गुरबचन सिंह, एसआई शमशेर सिंह, संदीप सिंह माैजूद रहे।

खबरें और भी हैं...