- Hindi News
- National
- Radaur News Haryana News Allegations Of Bias In Action On Police In Quarrel Sp Demands Impartial Inquiry
झगड़े में पुलिस पर कार्रवाई में पक्षपात का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
अलाहर गांव में चार दिन पहले गंदे पानी की निकासी को लेकर दबाई जा रही पाइपलाइन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में पक्षपात किया है। मामले को लेकर दूसरे पक्ष के लोग गुरुवार को हलका विधायक बीएल सैनी के नेतृत्व में डीसी व एसपी से मिले। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
शिकायतकर्ता मामुद्दीन ने कहा कि पंचायत द्वारा गांव में पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन दबाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य को वह पंचायत की ओर से मिस्त्री के तौर पर काम कर रहा है। जब वह यह कार्य कर रहा था तो गांव के कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। जब वह रादौर अस्पताल पहुंचा तो पीछे से आरोपी भी गए। वहां मौजूद उनके परिवार की महिलाओं के साथ भी गाली-गलौज की। उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे उनकी महिलाओं में भी भय का माहौल है। मामले की शिकायत जब उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी तो उन्होंने उनकी कोई सुनवाई नहीं की बल्कि आरोपियों की शिकायत पर ही उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जबकि पहले मामले की जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने उनके साथ पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की है। अगर मामले की निष्पक्ष जांच हो तो पूरा मामला सामने आ सकता है इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
जठलाना | डीसी व एसपी से मिलने पहुंचे ग्रामीण।