- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Aman Cheema Becomes National Vice President Of Congress Minority Cell
अमन चीमा बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
अमन चीमा।
पिहोवा | कांग्रेस के नेता अमन चीमा को पार्टी ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने हाइकमान निर्देश अनुसार अमन चीमा की नियुक्ति की घोषणा की। बता दें कि अमन चीमा इससे पहले जिला बार एसोसिएशन के प्रधान और किसान खेत मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस की टिकट को लेकर दौड़ में थे। लेकिन किसी कारणवश पार्टी उन्हें टिकट नहीं दे पाई। इसके चलते अब उन्हें यह पद दिया है।