पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Among The Resources From Which Estimates Of Highest Earning The Nap Is Not Able To Cross The Recovery Figure Above 50 Per Cent

जिन संसाधनों से सबसे अधिक आमदन का अनुमान, उनमें 50 फीसदी से ऊपर रिकवरी का आंकड़ा पार नहीं कर पा रही नप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर परिषद ने इस बार करीब साढ़े 34 करोड़ रुपए का प्रावधान विभिन्न साधनों से आमदन के तौर पर बजट में रखा है। सबसे अधिक स्टांप ड्यूटी से यानी साढ़े 15 करोड़ रुपए आमदन का लक्ष्य नप ने रखा है । हाउस टैक्स और डिवेलपमेंट चार्ज दोनों से तीन-तीन करोड़ रुपए और किराए से डेढ़ करोड़ रुपए की आमदन की संभावना नप को है। लेकिन नप की माली हालत सुधारने में जिन संसाधनों से सबसे अधिक आमदन की उम्मीद है, वहीं रिकवरी 50 फीसदी के आसपास अटकी है। लिहाजा नप को इस आंकड़े से आगे न बढ़ने के कारण नप की माली हालत पर प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि नप इस आंकड़े से पार पाने को खूब कसरत कर रही है, लेकिन स्टांप ड्यूटी और डेवलपमेंट चार्ज के तौर पर तय लक्ष्य से कम रिकवरी पर मंदी को नप अधिकारी कारण मान रहे हैं, वहीं किराए संबंधी केस कोर्ट में लंबित होना भी एक कारण माना जा रहा है ।

प्रॉपर्टी टैक्स में भी अनुमानित से अभी पीछे| प्रॉपर्टी टैक्स में नप ने सालाना तीन करोड़ रुपए रिकवरी का प्रावधान बजट में रखा है। हालांकि प्रॉपर्टी टैक्स के तौर पर रिकवरी अन्य संसाधनों से रिकवरी के मुकाबले आंकड़ा कुछ ठीक है । प्रॉपर्टी टैक्स के तौर पर फरवरी तक तीन करोड़ रुपए में दो करोड़ 11 लाख रुपए की रिकवरी नप करने में कामयाब रही है । हालांकि यहां भी करीब 90 लाख रुपए रिकवरी को बकाया हैं। नप अधिकारियों का तर्क है कि प्रॉपर्टी सर्वे नए सिरे से चल रहा है । जिससे कुछ प्रॉपर्टी के नाम आदि सर्वे के दौरान टीम ने गड़बड़ी कर दी थी। लिहाजा नए सिरे से शहर का जो सर्वे हो रहा है । उसमें उन्हें सुधारा जा रहा है । नए सर्वे के बाद प्रॉपर्टी टैक्स का आंकड़ा बढ़ेगा, जिससे नप की आमदन भी बढ़ेगी ।

डेवलपमेंट चार्ज के तौर पर अनुमानित आय से 50 फीसदी से भी कम रिकवरी होने के पीछे नप अधिकारियों का तर्क है। प्रॉपर्टी में मंदा होने के साथ-साथ प्रॉपर्टी में निर्माण आदि में भी लोगों ने अधिक दिलचस्पी नहीं ली। लिहाजा जितने अधिक नप एरिया में निर्माण होगा, नक्शे पास कराते वक्त उसपर डेवलपमेंट चार्ज भी उसी मद में नप के पास पहुंचता है ।

आमदन बढ़ाने का हर संभव प्रयास करती नप-ईओ | नगर परिषद के ईओ बीएन भारती का कहना है नप बजट के अनुसार संसाधनों से रिकवरी को पूरी गंभीरता से काम करती है। नए वित्त वर्ष में रिकवरी को बेहतर करने को जरूरी कदम नप उठाएगी। ताकि नप की आमदन अनुमानित बजट बढ़े और उसे विकास कार्यों में खर्च किया जा सके ।

स्टांप ड्यूटी }लक्ष्य साढ़े 15 करोड़, मिले साढ़े सात करोड़

विगत बजट में भी नप ने साढ़े 15 करोड़ रुपए स्टांप ड्यूटी से आमदन का अनुमान लगाया था, लेकिन जनवरी महीने तक स्टांप ड्यूटी से आमदन का आंकड़ा 50 फीसदी क्रॉस नहीं कर पाया। यानी 7 करोड़ 56 लाख रुपए ही नप को स्टांप ड्यूटी के तौर पर आमदन हुई ।

डिवेलपमेंट चार्ज } लक्ष्य पौने दो करोड़, मिला 50 फीसदी से भी कम

इसी तरह डेवलपमेंट चार्ज में अनुमानित आय से 50फीसदी से भी कम की रिकवरी हो पा। नप ने डेवलपमेंट चार्ज के तौर पर एक करोड़ 75लाख रुपए आमदन का का टारगेट रखा था। लेकिन मौजूदा वित्त वर्ष में फरवरी महीने तक नप को डेवलपमेंट चार्ज के तौर पर 64 लाख 22 हजार रुपए ही प्राप्त हुए । यह आकडा नप द्वारा रखे टारगेट से 50 फीसदी से भी कम है।

रिकवरी }किराया में अनुमानित बजट से आधी भी रिकवरी नहीं

इसी तरह नप की दुकानों व मार्केट से किराए के तौर पर डेढ़ करोड़ रुपए सालाना आमदन का अनुमान नप ने बजट में रखा है । लेकिन किराएदारों से रिकवरी 50 फीसदी भी नहीं है । यानी इस वित्त वर्ष फरवरी तक 74 लाख रुपए की रिकवरी ही नप किराएदारों से कर पाया है ।

कैसे सुधरेगी नप की

माली हालत
खबरें और भी हैं...