पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Amupur39s Youth Dies In An Accident Mourning In The Village

हादसे में अमूपुर के युवक की मौत, गांव में मातम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निसिंग. मृतक गुलाब की फाइल फोटो।

निसिंग | गांव अमूपुर से सीतामाई जाने वाली सड़क पर शुक्रवार देर रात्रि एक बाइक सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें गुलाब 36 वासी डेरा गोविंदपूरा अमूपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया मृतक के चचेरे भाई जयमल ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि मेरा भाई गुलाब कुरुक्षेत्र में एक पेस्टिसाइड की दुकान पर काम करता था। जो अपना काम खत्म करके घर लौट रहा था। जहां अमूपुर की ओर से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसके बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने उसको पहचान हमें सुचना दी। जहाँ से गुलाब को निसिंग सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने गुलाब को मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई जयमल बयान पर केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस करवाई में जुट गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गुलाब अपने मां-बाप का अकेला लड़का था। परिवार का पालन पोषण गुलाब ही करता था। जिसकी 12 वर्षीय लड़की व 8 वर्षीय लड़का है।
खबरें और भी हैं...