देसी कट्टे के साथ एक आरोपी पकड़ा
कुरुक्षेत्र | पुलिस ने देसी कट्टे के साथ एक आरोपी को पकड़ा है । पूछताछ में आरोपी की पहचान कलसाना वासी अमन कुमार के तौर पर हुई है। सीआईए टू की टीम ने कलसाना श्मशान घाट के नजदीक नाकेबंदी कर कलसाना के अमन उर्फ संटी की तलाशी ली, तो उससे देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शाहबाद में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।