- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News An Atmosphere Of Trust And Harmony Should Be Created Hence The Program Seth
विश्वास व सौहार्द का माहौल बने, इसलिए कार्यक्रमः सेठ
यमुनानगर | खाद्य आपूर्ति व्यापार संघ की ओर से व्यापारियों व प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए कार्यक्रम अधिकारी व व्यापारी चर्चा आयोजित किया गया। इसमें बिजली निगम से एसई योगराज मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य आपूर्ति व्यापार संघ अघ्यक्ष राजेश सेठ ने की। शहर के व्यापार व उद्योग जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे। राजेश सेठ ने कहा कि विश्वास व सौहार्द का माहौल बनाने के लिए यह कार्यक्रम कराया गया है। बिजली निगम एसडीओ सुखविंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। मौके पर शशि दुरेजा, व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष कमलप्रीत सिंह, महामंत्री अनिल भाटिया, गुलशन कलवर, लोकेश बंसल, अनिल वोहरा, सुरेंद्र उपल, संजय सेठ, विकास सहगल, अरुण सेठी, अश्विनी शर्मा, मनोहर लूथरा, धीरज कालरा, गौरव गर्ग, सुनील धीमान, राजीव गुप्ता मौजूद रहे।