पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हादसे में घायल बाइक सवार युवक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेड़ी तलौडा के पास बीच रास्ते खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा जाने से पीछे बैठे युवक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

तेलीखेड़ा गांव के महीपाल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 मार्च को उसका 19 वर्षीय अरुण अपने दोस्त विजय के साथ बाइक पर सवार होकर कुछ काम से जींद शहर आए हुए थे। अपना काम निपटाकर शाम को जब वापस गांव की चल पड़े। जब वह तलौडा गांव से आधा किलोमीटर पीछे पहुंचे तो रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। अंधेरा होने की वजह से चालक विजय को ट्रैक्टर-ट्राॅली दिखाई नहीं दी और ट्रॉली में बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई। जिनको तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार रात काे उपचार के दौरान उसके बेटे अरुण ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन खड़ा समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रेन के नीचे आने से व्यक्ति की मौत

सफीदों | कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरबाज सिंह (45) निवासी सफीदों के रूप में हुई है। शनिवार को पुलिस ने शव को अस्पताल में रखवा कर परिजनों को इसकी सूचना दी है। गुरबाज सिंह ट्रक ड्राइवरी करता था और अपने पीछे प|ी व तीन बच्चे छोड़कर गया है। वह मानसिक रूप से परेशान था।

खबरें और भी हैं...