- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News Ancient Students And Teachers Meet With Teachers In Meeting
पुरातन छात्र व अध्यापक मिलन समारोह में अध्यापकों से मिलकर भावुक हुए छात्र
बीआरडीएम पब्लिक स्कूल में पूर्व विद्यार्थी एवं अध्यापक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अपने पूर्व शिक्षकों से मिलकर छात्र भावुक हो गए। सभी ने अपने विद्यार्थी जीवन के दिनों को याद किया और अपने जीवन में सफलता के लिए अध्यापकों का आभार जताया। शुभारंभ वर्तमान अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा पूर्व विद्यार्थियों व पूर्व अध्यापक-अध्यापिकाओं के माथे पर तिलक लगाकर किया गया।
विद्यार्थी अपने कक्षा कक्षों में जाकर सहपाठियों के साथ बैठकर पुराने सुखद अनुभवों को भी याद करते दिखे। प्रधानाचार्य वरुण जैन ने कहा कि पूर्व विद्यार्थियों में अरुण शर्मा व रमन ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थितजनों को आश्चर्यचकित कर दिया। पूर्व विद्यार्थी ईश ने अपनी मधुर आवाज में गाना गाकर सबको मंत्र-मुग्ध कर दिया। विद्यालय में सेल्फी-जोन बनाया गया था जहां पुरातन विद्यार्थियों ने अध्यापकों संघ सेल्फी ली। अंत में सभी एक-दूसरे से इस वादे के साथ जुदा हुए कि वे भविष्य में भी एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगे। इस मौके पर महासचिव मानसी जैन, नीना धीमान, नीतू सिंगला, सुनीता शर्मा, गीता गौतम, डोली, अनु, नेहा गर्ग, पूजा, स्मृति व हिना मौजूद रहे।
कैथल | बीआरडीएम स्कूल में पुरातन विद्यार्थी एवं अध्यापक मिलन समारोह का शुभारंभ करते हुए बच्चे व स्टाफ।