पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nilokheri News Haryana News Anganwadi Workers Held Awareness Rally In General Hospital

सामान्य अस्पताल में आंगनबाड़ी वर्करों ने निकाली जागरूकता रैली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सामान्य अस्पताल में महिला व बाल विभाग के सौजन्य से पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी वर्कर ने जागरूकता रैली निकाली। एसएमओ डॉ. वंदना अग्रवाल ने हरी झंडी देकर रैली को रवाना किया। कार्यक्रम 8 से 22 मार्च तक चलेगा।

एसएमओ डाॅ. वंदना अग्रवाल ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजना करना जरुरी है। खासतौर गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। जबतक गर्भवती महिलाएं पौष्टिक भोजन नहीं खाएंगी, तब तक आने वाला बच्चा तंदुरूस्त पैदा नहीं होगा। अभियान के तहत लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया जाता है और आंगनबाड़ी वर्कर गांव के हर घर में जाकर लोगों को जागरूक करती है। इस अवसर पर कामनी, सुदेश, सुषमा, रेखा, निर्मला, सविता, पूजा, सुमन, सुदेश, पूनम शर्मा, कुसुम उपस्थित रही।

नीलोखेडी.सामान्य हस्तपाल में महिला व बाल विभाग के सौजन्य से पोषण अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालती आंगनवाड़ी वर्कर।
खबरें और भी हैं...