अनिकेत और मोनिका चुने गए बेस्ट स्वयंसेवक
छछरौली | राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट की ओर से आयोजित सात दिवसीय शिविर का बुधवार को समापन हो गया। बिलासपुर कॉलेज के डॉ. रमेश कुमार धारीवाल मुख्यातिथि रहे। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. बलजीत कौर ने की। एनएसएस यूनिट की कार्यक्रम अधिकारी रजनी गोयल ने गांव में जो कार्य किए उनके बारे में बताया। बेस्ट स्वयंसेवक अनिकेत और मोनिका रहे और श्रेष्ठ कार्य करने वाले स्वयंसेवक ओंकार और शबाना रहे। स्वयंसेवकों को सर्टिफिकेट दिए गए। माैके पर डॉ. संजीव, डॉ सुमन, डॉ रुचिका, प्रो. प्रिया, प्रो. परवीन माैजूद रहे।