- Hindi News
- National
- Rori News Haryana News Anil Khatak Became The Head Of Depot Harsha Was Chosen
अनिल खटक बने डिपो प्रधान, हर्ष को चुना उपप्रधान
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन फतेहाबाद डिपो के सभी पदाधिकारी व कर्मचारियों की बैठक डिपो के प्रांगण में हुआ। जिसमें यूनियन के राज्य महासचिव बलवान सिंह मुख्य रूप से पहुंचे। उनकी देखरेख में यूनियन के संगठनात्मक चुनाव हुए। जिसमें सर्व सहमति से अनिल कुमार खटक को जिला प्रधान, हर्ष डारा को उपप्रधान, विजय नागपुर को सचिव, कंवरभान को सह सचिव, वीरेंद्र किरोड़ी को कोषाध्यक्ष व वेदप्रकाश सचदेवा को ऑडिटर बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में केशव कायत को मुख्य सलाहकार, रोहताश को सलाहकार, राजेश भूथन को प्रैस सचिव बनाया गया। सुरेंद्र खटक को प्रचार सचिव, सतबीर लहरी को वरिष्ठ उप्रधान, बलवंत सिंह को सह कोषाध्यक्ष, होशियार सिंह को मुख्य संगठन सचिव बनाया गया है। इस मौके पर अनिल खटक ने कहा कि उनकी यूनियन रोडवेज को बचाने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही है।