पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Anil Pandit39s Condition Deteriorated In Bhatia Nagar Firing Case

भाटिया नगर में फायरिंग मामला अनिल पंडित की हालत बिगड़ी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के दिन भाटिया नगर में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में घायल सचिन पंडित की हालत ज्यादा खराब हो गई। उसे पीजीआई रेफर करना पड़ा। वहीं अन्य दो यमुनानगर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। उधर, मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मोहित उर्फ मान्नी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि कई अन्य को हिरासत में लिया है।

शहर यमुनानगर थाना प्रभारी कमलदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार को खुलासा किया जाएगा। बता दें हमले में नंदा काॅलोनी के जसबीर उर्फ मोनू, गांधी नगर के पियूष और सुढल के सचिन को गोली लगी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शहर पुलिस ने 20-25 लोगों पर मामला दर्ज किया था। वहीं आरोपी पक्ष ने भी इस मामले को लेकर शिकायत पुलिस को दी है।

जख्मी की मौत की अफवाह उड़ी | हमला करने वाले और घायल पक्ष का पहले भी विवाद हो चुका है। पुलिस को डर है कि इस मामले में गैंगवार हो सकती है। इससे हालत बिगड़ सकते हैं। वहीं इसी बीच शहर में एक अफवाह फैल गई कि गोली लगने से घायल एक युवक ने दम तोड़ दिया। लेकिन पुलिस और अस्पताल के डॉक्टर का कहना था कि किसी की मौत नहीं हुई। पुलिस सूत्रों की माने तो यह अफवाह माहौल खराब करने के लिए उड़ाई गई।

12 फरवरी को प्रकाशित समाचार।
खबरें और भी हैं...