पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rai News Haryana News Anju Wrestler Of Khevda Won Gold In Junior National

खेवड़ा की अंजू पहलवान ने जूनियर नेशनल में जीता गोल्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेवड़ा गांव की बेटी अंजू पहलवान ने जूनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। अंजू पहलवान अपने पिता जगदीश पहलवान की तरह से राष्ट्रीय पहलवान बनना चाहती है। उनके पिता जगदीश पहलवान हरियाणा पुलिस में एएसआई हैं और कई बार ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में मेडल जीत चुके हैं। अंजू का सपना ओलिंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।

खेवड़ा निवासी अंजू पहलवान 12वीं की छात्रा है। अंजू ने बताया कि 4 मार्च से 6 मार्च तक हिमाचल प्रदेश के मंडी में जूनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता हुई थी। इस प्रतियोगिता में अंजू ने 50 किलोग्राम वजन में हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल जीता। अंजू की इस कामयाबी पर राई से भाजपा विधायक मोहनलाल बड़ौली, जाखौली मंडल के महामंत्री अशोक कौशिक, गांव के पूर्व सरपंच प्रताप आंतिल आदि ने कहा कि म्हारी बेटी ने देश भर में गांव व राई का नाम रोशन किया है।

खबरें और भी हैं...