पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए एएनएम की ली बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलेवा | अलेवा सीएचसी में शनिवार को पीएचसी नगूरां, ढाठरथ व सीएचसी के अंतर्गत लगने वाले गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत एएनएम व एलएचवी को प्रशिक्षण देने के लिए बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सीएचसी के हेल्थ इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने की। डॉ. अमित ने हिस्सा लिया। बैठक में डॉ. अमित ने कहा कि गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत एएनएम व एलएचवी ग्रामीणों को कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाव के प्रति सावधानियां बरतने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि किसी भी ग्रामीण को नाक बहने, लगातार खांसी होने, गले में खरास, सिरदर्द के साथ कई दिनों तक आने पर तुरंत नजदीक के प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर ऐसे मरीज की जांच कराएं।
खबरें और भी हैं...