वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न
एंजल्स पैराडाइज स्कूल में गुरुवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि एसडीएम. मनदीप कुमार व विशिष्ट अतिथि बीईओ डाॅ. नरेश वर्मा व समाजसेवी सुभाष ढिगाना रहे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह छात्रों की सालाना मेहनत का आईना होता है और बच्चों व अभिभावकों को सालभर इस दिन का इंतजार होता है। स्कूल के डायरेक्टर देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि स्कूल में बच्चों को नैतिक शिक्षा, देश प्रेम, बड़ों के प्रति आदर सम्मान अाैर संस्कृति के प्रति प्यार की शिक्षा दी जाती है। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्राचार्या ममता रानी, पं. मांगेराम कानूनगो, मा. खजान चन्द शर्मा, एडवोकेट सियाराम भारद्वाज, एडवोकेट विनय कुमार, सोमदत, अलीशा भाटिया, रेनू सैनी, सुमन, सोनिया, मैना, ज्योति, अनीता व प्राचिता मौजूद रहे।
सफीदों. कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे।