- Hindi News
- National
- Dulhera News Haryana News Annual Program At Dada Damodar Das Temple Niamana From Today
दादा दामोदर दास मंदिर निमाणा में वार्षिक कार्यक्रम आज से
निमाणा गांव के दादा दामोदर दास मंदिर में 9 मार्च से होली के कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए दादा दामोदर दास मंदिर के महंत नारायण दास ने बताया कि 9 मार्च होली की रात को मंदिर प्रांगण में जागरण के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जागरण में ख्याति प्राप्त पार्टियां भजनों व झांकियों का सुंदर चित्रण करेंगे।10 मार्च को दुल्हेंड़ी के दिन मंदिर परिसर में हवन, मेले, देसी घी के भंडारे और कुश्तियों का आयोजन ग्रामीणों के आपसी सहयोग से किया जाएगा। मंदिर कमेटी और ग्रामीणों के सहयोग से होगा।