- Hindi News
- National
- Nilokheri News Haryana News Anuj Dutta And Arin Singh Of Neelikhekhedi Won The Gold Medal
नीलाेेेेेेेेेेेेेखेड़ी के अनुज दत्ता और अरिन सिंह ने जीता गोल्ड मेडल
पानीपत में आयोजित राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अरिन सिंह व अनुज दत्ता ने गोल्ड मेडल व आकाश ठकराल ने ब्राॅन्ज मेडल जीता। प्रतियोगिता का आयोजन यूथ मिनिस्ट्री हरियाणा स्पोर्ट्स पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया था।
प्रतियोगिता में करीब 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में फिटनेस स्ट्रीट जिम के संचालक अनुज दत्ता ने 210 किलोग्राम वजन के डेड लिफ्ट में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। मात्र 16 वर्षीय व 72 किलोग्राम वजन के अरिन सिंह ने 160 किलोग्राम का वजन उठाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया, जबकि 17 वर्षीय व 79 किलोग्राम के आकाश ठकराल ने 165 किलाेग्राम का वजन उठा कर ब्राॅन्ज मेडल प्राप्त किया।
इस अवसर पर फिटनेस स्ट्रीट जिम के संचालक अनुज दत्ता ने बताया कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि आज युवा नशे की लत छोड़ कर अपने शरीर की फिटनेस का ध्यान देने लगे हैं। उन्होंने बताया कि अरिन सिंह व आकाश ठकराल 17 से 19 अप्रैल को आयोजित दिल्ली में नेशनल स्तर होनी वाली पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।