- Hindi News
- National
- Dulhera News Haryana News Appeal Not To Burn Crop Residue In Farmers Training Camp In Badli
बादली में किसान प्रशिक्षण शिविर में फसल अवशेष न जलाने की अपील
कृषि केन्द्र बादली में किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में बादली क्षेत्र के दर्जनों गांवो के किसानों के हिस्सा लिया। शिविर में किसानों को विभिन्न प्रकार की कृषि संबंधी जानकारी मुहैया कराई गई। उप मंडल कृषि अधिकारी सुनील कोशिक बहादुरगढ के दिशा निर्देशानुसार कराया गया। कृषि विकास अधिकारी बादली सतीश मेहरा भी उपस्थित रहें। किसानों को जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के सभी तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कृषि अधिकारियों ने विभिन्न प्रकार के खादों बायोगैस की खाद, केचुआ खाद, गोबर की खाद व हरी खाद के बारे व उनके महत्व के बारे में उपस्थित किसानो का विस्तारपूर्वक जानकारी दी।