- Hindi News
- National
- Ganaur News Haryana News Approval For Construction Of Closed Streets For 8 Months
8 माह से बंद पड़े गलियों के निर्माण को मिली मंजूरी
सोनीपत | हेमनगर में 8 माह से लंबित पड़े गली निर्माण के कार्य को आखिरकार शुक्रवार को हरी झंडी मिल ही गई। ललित पंवार ने मौके पर पहुंच निर्माण कार्य को शुरू करवाया। हेमनगरवासियों की काफी समय से मांग थी कि उनकी खस्ता हालत में पड़ी गलियों को दोबारा से पक्का करवाया जाए ताकि रात के समय हादसे घटित न हो। कॉलोनी वासियों ने बताया कि गलियों की हालत खस्ता होने की वजह से बारिश में के समय में घर से बाहर निकलना भी दूभर हो जाता था। कुछ माह पहले यह काम शुरू किया गया लेकिन इसको बीच में ही अधर में छोड़ दिया गया कॉलोनी वासी एकत्रित होकर विधायक सुरेंद्र पवार से मिले। जिसके बाद विधायक सुरेंद्र पंवार ने अधिकारियों से बातचीत कर जल्दी काम शुरू करने के निर्देश दिए।