पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhattu Kalan News Haryana News Approval From The Mumbai Headquarters To Keep The Guard Started In The Last Phase Of Railway Overbridge

गार्डर रखने की मुंबई मुख्यालय से मिली स्वीकृति रेलवे ओवरब्रिज के आखिरी चरण का काम शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेलगाड़ी क्रॉसिंग के दौरान एक मात्र रेलवे फाटक बंद होने के कारण भट्टू मंडी में लगने वाले जाम की समस्या से अब निजात मिल जाएगी। शुक्रवार को ओवरब्रिज निर्माण का लाइनों के ऊपर के हिस्से का कार्य भी शुरू हो गया है। रेलवे बीकानेर मंडल ने रेलवे लाइनों के ऊपर पुल के लिए गार्डर रखने की मुंबई मुख्यालय से स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया है। पुल के लिए यहां बड़ी - बड़ी क्रेनों से लोहे के गार्डर पुल पर रखें जा रहे है। रेलवे विभाग इस ओवरब्रिज में रेलवे लाइनों के ऊपर 36 मीटर में ही काम कर रहा है। बाकी का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग ने पूरा कर दिया है। भट्टू - चौपटा रोड पर बनने वाले ओवरब्रिज निर्माण का अधिकतर काम पूरा हो गया है। अब पुल पर गार्डर रखने का भी शुरू हो चुका है। इस ओवरब्रिज की 716 मीटर की लम्बाई होगी। यह ओवरब्रिज पीडब्ल्यूडी विभाग व रेलवे विभाग मिलकर बना रहा है। इस ओवर ब्रिज पर करीब 17 करोड़ रुपये खर्च हो रहे है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने अपना काम पहले ही पूरा कर चुका है।

पीडब्ल्यूडी ने 680 मीटर ब्रिज बनाया है। अब रेलवे विभाग लाइनों के ऊपर 36 मीटर का ओवर ब्रिज बना रहा है। ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के लिए पिछले आठ माह से भट्टू - चौपटा रोड की फाटक बंद है। यह रेलवे फाटक बंद होने के कारण एकमात्र आदमपुर रोड पर बनी फाटक 122 से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है। रेलगाड़ी क्रासिंग के दौरान शहर में वाहनों का लम्बा जाम लग जाता है। अब चौपटा रोड पर ओवरब्रिज बनने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।

खबरें और भी हैं...