पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Arapies Sent To Jail For Fraud In Police Account Branch

पुलिस अकाउंट ब्रांच में फ्रॉड करने के दाेनाें अाराेपियों को भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस अकाउंट ब्रांच के दाेनाें अाराेपी पुलिस कर्मचारियाें काे काेर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इन अाराेपियाें से काेई बरामदगी नहीं हुई है। एसपी की तरफ से गठित की गई एसअाईटी मामले की जांच में लगी है।

पुलिस अकाउंट ब्रांच में फर्जी ताैर पर टीए सहित अन्य बिलाें के 44.35 लाख रुपए का गबन कर लिया गया। अाॅडिट जांच में यह पकड़ा गया है। इसमें चार पुलिस कर्मचारियाें काे पकड़ा जा चुका है। फिलहाल जांच जारी है अाैर अन्य पर भी गाज गिर सकती है। डीजीपी काे एक अज्ञात िशकायत की गई थी िक करनाल पुलिस अकाउंट ब्रांच में फ्राॅड हाे रहा है। उसमें दाे कर्मचारियाें का नाम भी था। िजन्हाेंने फर्जी अाईडी बनाकर बिलाें का पैसा डालते गए। एटीएम से उसकाे निकालते भी गए। मामला उजागर हाेते ही एसपी ने पूरी अकाउंट ब्रांच पर केस दर्ज करवा दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसमें अाराेपी गुरनाम िसंह, राजेश कुमार काे दाे दिन के रिमांड के बाद साेमवार काे काेर्ट में पेश िकया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इससे पहले भी दाे कर्मचारियाें काे जेल भेजा जा चुका है।

9 मार्च को प्रकाशित खबर

खबरें और भी हैं...