पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonipat News Haryana News Arrest Of Robbing Da Swift Car With Illegal Weapon Brought Illegal Pistol From Delhi

दाे स्विफ्ट कार लूटने का अाराेपी अवैध हथियार के साथ काबू, दिल्ली से लाया था अवैध पिस्ताैल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनीपत | साेनीपत व राेहतक से दाे स्विफ्ट कार लूटने वाले अाराेपी काे सीआईए-2 स्टाफ सोनीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राकेश मंडाेरा का रहने वाला है। पुलिस टीम को सूत्रों से पता चला कि अाराेपी राकेश मंडाेरा अवैध हथियारों सहित किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में केएमपी मंडाेरा की सीमा में घूम रहा है। पुलिस टीम ने दबिश देते हुए अाराेपी काे गिरफ्तार कर लिया। अाराेपी के कब्जा से एक अवैध देशी पिस्तौल 315 बोर व एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने बताया कि अाराेपी ने पूछताछ में दाे खुलासे किए। अाराेपी ने बताया कि इन अवैध हथियारों को वह हिमांशु निवासी किराड़ी दिल्ली से लेकर आया था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नाै मार्च 2020 को गांव बारोटा जिला सोनीपत व जिला रोहतक से दो स्विफ्ट कार लूटने की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने अाराेपी काे काेर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं...