- Hindi News
- National
- Rai News Haryana News Arrested For Murder Attempt Arrested From Kilahedd Maad
हत्या के प्रयास का अाराेपी किलाेहड़द माेड़ से गिरफ्तार
साेनीपत | सीआईए स्टाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास की वारदात में वांछित बदमाश को किलोहड़द मोड़ गोहाना रोड से अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। अाराेपी रोहित उर्फ बूढ़ा निवासी लाडपुर का रहने वाला है। आरोपी के पास से एक अवैध देशी पिस्तौल 315 बोर मिला। पूछताछ में पता चला है कि वर्ष 2019 में बख्तावरपुर दिल्ली में हत्या प्रयास की घटना में फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।