पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonipat News Haryana News Arrested For Trying To Loot A Knife On Journalist And Arrested

पत्रकार पर चाकू तान लूटपाट का प्रयास करने वाला एक अाैर अाराेपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के शिवा स्कूल के पास रात काे पत्रकार पर चाकू तानकर लूटपाट का प्रयास करने वाले एक अाैर अाराेपी काे गाेहाना राेड चाैकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अाराेपी ऋषि मूल जींद हाल श्याम नगर साेनीपत में रह रहा है। अाराेपी से पुलिस ने चाकू भी बरामद किया है। 27 फरवरी को पत्रकार सुरेंद्र लठवाल निवासी विकास नगर शहर सोनीपत ने थाना शहर सोनीपत में शिकायत दी थी कि दाे युवकों ने रात काे चाकू के बल पर शिवा स्कूल चाैक के नजदीक उससे नकदी छीनने का प्रयास किया है। उसने मुश्किल से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद एक अाराेपी शिव काे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने मामले में दूसरी अाराेपी ऋषि काे भी गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य सिपाही राकेश ने बताया घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया गया है।

अाराेपी ऋषि
खबरें और भी हैं...