पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Art Of Living Members Celebrated Holi In A Satvic Atmosphere

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सदस्यों ने सात्विक वातावरण में मनाई होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आर्ट ऑफ लिविंग शाखा कैथल द्वारा स्थानीय वेदविज्ञान महाविद्यापीठ कपिस्थल आश्रम में होली का पर्व सात्विक वातावरण में मनाया गया। शाखा के सदस्य डाॅ. विकास भटनागर ने बताया कि सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को प्यार के रंग में रंगते हुए पर्व की बधाई दी। इसके बाद हुए दिव्य भजन सत्संग का शुभारंभ आचार्य अमर ठाकुर ने दीप प्रज्जवलित करके व गणेश वंदना के साथ किया।

अमर ठाकुर ने अपनी मधुर वाणी में गाए गए भजन अलख निरंजन भव भय भंजन ने सभी भक्तजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के दिए संदेश को भी सदस्यों को सुनाया गया। अंत में सभी सदस्यों ने गुरु-आशीष सूचक प्रसाद भी ग्रहण किया। मौके पर वकील दीपक सेठ, डाॅ. सीमा भटनागर, अल्पना मित्तल, सोनिया मिगलानी, कंचन सेठ, सूरजभान शांडिल्य, श्रेया भटनागर, भारत खुराना, स्नेहलता शांडिल्य, सुनील खुराना, पीयूष हसीजा, याशिका हसीजा, निधि कंसल, गीता खुराना, शैलजा खुराना, कविता गांधी, हर्षिता खुराना व कमल कांत गांधी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...