पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tohana News Haryana News Artisans Expressed Against The Food And Supplies Department For Non Payment Of Wages And Wages

आढ़तियों ने दामी और मजदूरी के रुपये न देने पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के खिलाफ जताया राेष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कच्चा आढ़ती एसोसिएशन से जुड़े आढ़तियों ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के खिलाफ रोष जताया है। एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा दामी व मजदूरी के टोहाना के आढ़तियों के बकाया ढाई करोड़ रुपये सहित प्रदेश भर के आढ़तियों के करोड़ों रुपये न देने पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के खिलाफ 18 मार्च को पानीपत में आयोजित की जाने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

हालांकि विभाग द्वारा दस दिन पूर्व यह आश्वासन दिया था कि एक दो दिन में पेमेंट कर दी जाएगी लेकिन 10 दिन बीत जाने के बावजूद पेमेंट न आने पर आढ़तियों ने रोष जताया है। आढ़तियों ने 4 मार्च को एक बैठक आयोजित कर निर्णय लिया था कि जब तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पिछले बकाया का भुगतान नहीं करेगा तब तक टोहाना मंडी का कोई भी व्यापारी खाद्य आपूर्ति विभाग को कोई माल नहीं बेचेगा। उसके बावजूद विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। एसोसिएशन प्रधान तरसेम बांसल ने बताया कि आढ़तियों के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर करीब चार लाख क्विंटल धान की मजदूरी व दामी के करीब ढाई करोड़ रुपये बकाया है। जिसके लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा।

कृष्ण सिंगला बने व्यापार मंडल के प्रधान

भास्कर न्यूज | भट्टूकलां

हनुमान मंदिर में व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भट्टू मंडी के सरपंच बंसी लाल ने की। इस दौरान व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें कृष्ण कुमार सिंगला को प्रधान, मनोज गोदारा व राजेश भांभू को उपप्रधान चुना गया।

उपायुक्त ने दिया था आढ़तियों को आश्वासन

एसोसिएशन प्रधान तरसेम बांसल ने बताया कि 10 दिन पूर्व जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी प्रमोद शर्मा द्वारा यह कहने पर कि हेड क्वार्टर से पेमेंट रिलीज हो चुकी है तथा एक दो दिन में पेमेंट कर दी जाएगी लेकिन अभी पेमेंट नहीं की गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गुरुवार को एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता से मिलकर गुहार की थी। उपायुक्त ने भी बताया था कि पेमेंट आ चुकी है और शीघ्र पेमेंट कर दी जाएगी लेकिन अभी तक पेमेंट नहीं की गई।

व्यापार मण्डल की नई कार्यकारिणी का स्वागत करते सरपंच बंसीलाल।
खबरें और भी हैं...