पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonipat News Haryana News Asha Worker Union Staged Fury For Demands By Staging A Civil Hospital

आशा वर्कर यूिनयन ने सिविल अस्पताल में धरना देकर मांगों के लिए जताया रोष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आशा वर्कर यूनियन का राज्य स्तरीय आंदोलन प्रदेश भर में शुरू किया गया। इसको लेकर सोनीपत सिविल अस्पताल में भी आशा वर्कर यूनियन ने धरना शुरू किया। गन्नौर सीएचसी की आशा वर्करों ने आंदोलन में हिस्सेदारी की। धरने की अध्यक्षता करते हुए जिला सीएचसी प्रधान पिंकी ने कहा कि हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने जानबूझकर प्रदेश भर में कार्यरत आशा वर्करों को आंदोलन के लिए मजबूर किया है। आशा वर्कर यूनियन लगातार सरकार और विभाग को अपनी मांगों के बारे पत्र लिखती रही हैं।स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस पर कोई भी सुनवाई नहीं की गई। धरने में जिला उपप्रधान पूनम, जिला सचिव सीमा, छवि, सीटू जिला प्रधान आनंद शर्मा, सुनीता, पम्मी, कविता शामिल हुए।

सोनीपत. आशा वर्कर धरना देकर रोष जताते हुए।
खबरें और भी हैं...