पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Asha Workers Started Protesting At Cmo Office Regarding Demands

आशा वर्करों ने मांगों को लेकर सीएमअो कार्यालय पर धरना किया शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आशा वर्कर यूनियन ने मांगों को लागू करवाने के लिए सीएमओ कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। पहले दिन धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान सुदेश रानी ने की। इसका संचालन जिला सहसचिव सुमन सुभरी ने किया। सुदेश व सुमन ने कहा कि आशा वर्कर यूनियन ने 2018 व 2019 में लंबी हड़ताल और धरने प्रदर्शन किए थे। इसके बाद सरकार ने मांगों पर सहमति जताते हुए लागू करने का आश्वासन दिया था। सरकार ने ज्यादातर मांगें आज तक लागू नहीं की। जब तक सरकार मांगें लागू नहीं करती तब तक यह धरना जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर सीटू जिला प्रधान सतपाल सैनी, ओपी माटा, कौशल्या, कांता रानी, सीमा, अनीता, संगीता, कुसुम, मुकेश, नरेश, राधा आदि मौजूद रहे। मुख्य मांगों में कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज, सामान्य अस्पताल तथा सीएचसी और पीएचसी में आशा वर्करों के बैठने के लिए स्थान निश्चित करना, प्रोत्साहन राशियों का पैसा खातों में डलवाना, कोअाॅर्डिनेटर की भर्ती मेंं आशाओं को प्राथमिकता देना आदि शामिल है।

खबरें और भी हैं...